Top News

पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति ओबरा इकाई का गठन, नई कार्यकारिणी घोषित

 सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद 


ओबरा/सोनभद्र।
पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति की नगर इकाई ओबरा की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को ओबरा स्थित चिल्ड्रन पार्क में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष विकास कुमार 'हलचल' ने की। इस दौरान संगठन के विस्तार, पत्रकारों के हितों की सुरक्षा, संगठन को मजबूत बनाने तथा निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से नगर इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में शिशिर शर्मा को उपाध्यक्ष, इमरान खान को सचिव, राजू जायसवाल को मीडिया प्रभारी, कन्हैया लाल केसरी को कोषाध्यक्ष तथा अनिल जायसवाल को  संगठन सचिव संयुक्त सचिव मुस्ताक अहमद, की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं राजू चौधरी, अभिषेक अग्रहरी, महेश अग्रहरी, छवि सनी, रिजवान अहमद,  किरण गौड़ एवं किरण साहनी को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।

बैठक के दौरान अध्यक्ष एवं नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के अन्य पदों पर भी जिम्मेदारियों की घोषणा की। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में मौजूद पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देने, पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करने तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। अंत में सभी सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने का विश्वास व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume