Top News

बिना एनओसी सरकारी जमीनों पर करोड़ों के निर्माण!

 

दुद्धी नगर पंचायत के सुंदरीकरण कार्यों पर उठे सवाल, तहसीलदार बोले– नहीं ली गई कोई अनुमति, होगी जांच

सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद 



दुद्धी, सोनभद्र।
दुद्धी नगर पंचायत द्वारा नगर के सुंदरीकरण और विकास कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन इन कार्यों की वैधता अब सवालों के घेरे में आ गई है। आरोप है कि नगर पंचायत महुअरिया पोखरा, बढ़नीनाला जलाशय सहित कई सरकारी भूमि, नाला, भीठा और तालाब की जमीनों पर बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति (एनओसी) लिए निर्माण कार्य करा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी भी सरकारी भूमि पर निर्माण कार्य शुरू करने से पहले नियमानुसार संबंधित विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य होता है। इसके बावजूद नगर पंचायत द्वारा बिना एनओसी निर्माण कराए जाने से पूरे मामले में पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।

नगरवासियों ने मांग की है कि बढ़नीनाला जलाशय और महुअरिया पोखरे की भूमि की पहले विधिवत पैमाइश और सीमांकन कराया जाए। उनका कहना है कि इन सरकारी जमीनों पर वर्षों से अवैध कब्जे की शिकायतें उठती रही हैं, इसलिए सीमांकन के बाद ही किसी प्रकार का निर्माण कराया जाना चाहिए, जिससे सरकारी भूमि की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।

मामले पर जब तहसीलदार अंजनी गुप्ता से जानकारी ली गई तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि नगर पंचायत द्वारा सरकारी भूमि पर निर्माण के लिए कोई एनओसी नहीं ली गई है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजा जाएगा। तहसीलदार ने यह भी कहा कि बिना अनुमति सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अब देखना यह होगा कि जांच के बाद नगर पंचायत के निर्माण कार्यों पर क्या कार्रवाई होती है और क्या बिना अनुमति कराए जा रहे निर्माण कार्यों पर रोक लगाई जाती है या नहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume