Top News

*थर्मल कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन अनपरा का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न*



सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल 

*राजा जी पाण्डेय अध्यक्ष और अजय सिंह सचिव निर्विरोध चुने गए*


अनपरा, सोनभद्र।
अनपरा परियोजना में कार्यरत संविदाकारों के संगठन थर्मल कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन अनपरा का चुनाव रविवार 5 जुलाई को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और पारदर्शी वातावरण में सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में संगठन के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आपसी सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

चुनाव में सर्वसम्मति से राजा जी पाण्डेय को संगठन का अध्यक्ष तथा अजय सिंह को सचिव निर्विरोध चुना गया। नई कमेटी के गठन के बाद संगठन के सदस्यों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सदस्यों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

संगठन के संरक्षक पीपी सिंह ने पूरे चुनाव को बेहद शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराया। उनके कुशल नेतृत्व और संगठन क्षमता की सभी सदस्यों ने सराहना की। सदस्यों ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिससे संगठन की एकजुटता और मजबूत हुई है।नवनिर्वाचित महासचिव अजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की मजबूती उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों को साथ लेकर उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा और संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजा जी पाण्डेय ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है और सभी सदस्यों के सहयोग से संगठन को नई दिशा देने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों के भीतर महासचिव के साथ बैठक कर संगठन का विस्तार किया जाएगा, ताकि पूर्व की भांति संगठन का कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके।

चुनाव कार्यक्रम में त्रिभुवन सिंह, मस्तराज सिंह, अनिल निषाद, गंगासागर राय, मो. अख्तर सलीम खान, दीपू सिंह, राजेंद्र गुप्ता, अंकुश जायसवाल, सुरेश शर्मा, सहदेव, आत्मा यादव, गोपाल कुमार, अमृतेश सिंह, ललित सागर, रविंदर कुमार सहित बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume