Top News

अनपरा पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा, दो बाल अपचारी संरक्षण में, चोरी के आभूषण बरामद

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल 


अनपरा/सोनभद्र।
थाना अनपरा पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए दो बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई को अनपरा पुलिस क्षेत्र में गश्त एवं लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के दौरान अनपरा मोड़ पर मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना अनपरा में दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित दो बाल अपचारी लोझरा चढ़ाई के आगे पानी की टंकी के पास चोरी का सामान बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को संरक्षण में लिया।

पूछताछ में दोनों बाल अपचारियों ने 14 जुलाई को डब्ल्यू.आई.ई. कॉलोनी स्थित एक मकान में चोरी करने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक सोने की चेन, दो चांदी की चेन, दो सोने की अंगूठियां, तीन जोड़ी पायल, तीन जोड़ी सोने के टॉप्स तथा दो छोटे पर्स बरामद किए। मौके पर पहुंचे वादी ने बरामद आभूषणों की पहचान अपने घर से चोरी हुए सामान के रूप में की।

पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। संरक्षण में लिए गए दोनों बाल अपचारी लगभग 13 वर्ष के हैं और भगत सिंह नगर, डिबुलगंज, थाना अनपरा क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि पूरी कार्रवाई माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए की गई तथा आवश्यक वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी ई-साक्ष्य एप के माध्यम से कराई गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume