Top News

विद्युत विभाग के उपखंड द्वितीय पन्नूगंज के बड़े बाबू का भावभीनी विदाई समारोह

 

ढाई वर्ष की सेवाओं को किया गया याद, सहकर्मियों ने नम आंखों से दी विदाई

सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद 


सोनभद्र ।
रॉबर्ट्सगंज तहसील के अधीन विद्युत विभाग के उपखंड द्वितीय (पन्नूगंज) कार्यालय में तैनात सहायक (बड़े बाबू) अभिषेक कुमार का स्थानांतरण होने पर कार्यालय परिसर में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की।

बताया गया कि अभिषेक कुमार ने लगभग ढाई वर्ष तक कार्यालय में अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने अपने सहकर्मियों एवं कार्यालय से जुड़े लोगों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य किया। स्थानांतरण के बाद उन्हें प्रयागराज मंडल कार्यालय में नई जिम्मेदारी मिली है।

विदाई समारोह के दौरान सहकर्मियों ने उनके कार्यकाल के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि स्थानांतरण सरकारी सेवा का एक हिस्सा है, लेकिन लंबे समय तक साथ काम करने वाले सहयोगी के विदा होने पर भावुक होना स्वाभाविक है।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान माहौल भावुक हो गया और सहकर्मियों ने नम आंखों से अभिषेक कुमार को विदाई दी। उपस्थित लोगों ने कहा कि उनकी कार्यशैली और सहयोगात्मक व्यवहार को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume