सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद
सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के थाना पन्नूगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परशिया में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस ने महिला की पहचान कराने के लिए आमजन से सहयोग की अपील की है। यदि किसी थाना क्षेत्र में उक्त महिला के संबंध में गुमशुदगी दर्ज हो या किसी व्यक्ति को महिला की पहचान के संबंध में कोई जानकारी हो, तो कृपया तत्काल मोबाइल नंबर 8840428150 पर सूचना दें, ताकि शव की शिनाख्त कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
पुलिस का कहना है कि पहचान होने पर परिजनों को सूचना देकर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment