Top News

*ओबरा वोटेक्स कप क्रिकेट क्लब ने स्टेडियम में किया पौधारोपण, खेल के मैदान से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

 सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद 



ओबरा/सोनभद्र-
विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर आज ओबरा क्षेत्र में खेल और सामाजिक सरोकार का एक अनूठा और प्रेरणादायक संगम देखने को मिला। खेल के मैदान पर चौके-छक्के लगाने वाले क्रिकेट प्रेमियों ने आज पर्यावरण को बचाने की पिच पर अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। स्थानीय ओबरा स्टेडियम परिसर में वोटेक्स कप क्रिकेट क्लब की समिति द्वारा व्यापक स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य आम जनता को पर्यावरण और प्रकृति के प्रति जागरूक करना था। क्लब की समिति और स्थानीय खेल प्रेमियों ने मिलकर स्टेडियम परिसर में भारी संख्या में 24 घंटे ऑक्सीजन देने वाले और औषधीय पौधे (जैसे पीपल, नीम,) लगाए। इस दौरान युवा खिलाड़ियों ने कहा कि जिस तरह खेल हमें एक अनुशासित और स्वस्थ जीवन जीना सिखाता है, ठीक उसी तरह हरे-भरे पेड़-पौधे हमारी धरती को स्वस्थ रखते हैं। स्टेडियम में प्रतिदिन अभ्यास के लिए आने वाले युवा खिलाड़ियों और दर्शकों को शुद्ध हवा और सकारात्मक माहौल मिल सके, इसी सोच के साथ इन विशेष पौधों का चयन कर उन्हें रोपा गया है। पौधारोपण के


दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और समिति सदस्यों ने आम जनता और युवाओं से अपील की कि केवल पौधे लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उनका नियमित सिंचन, संरक्षण करना और उन्हें जीवित रखना भी बेहद जरूरी है। खेल के मैदान से समाज को पर्यावरण संरक्षण का यह संदेश देना वाकई एक अनूठी और बेहतरीन पहल है। इस सराहनीय कार्य की खेल जगत के साथ-साथ स्थानीय संभ्रांत नागरिकों और प्रशासनिक स्तर पर भी जमकर सराहना की जा रही है। इस पुनीत और सामाजिक कार्य को सफल बनाने में वोटेक्स कप क्रिकेट क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्य भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में राजेश पंडित (आयोजन

अध्यक्ष) प्रदीप शर्मा (सचिव) फ़ैज़ल ख़ान,(उपाध्यक्ष) शुभम सिंह, (कोषाध्यक्ष) सोनू राय, (उपसचिव) सदस्य शुभम, आबिद, सिद्धार्थ आकाश, आयुष, हिमांशु,इसके साथ ही क्लब के सक्रिय सदस्य शुभम, आबिद, सिद्धार्थ, आकाश, आयुष और हिमांशु सहित बड़ी संख्या में स्थानीय खेल प्रेमियों और उदीयमान खिलाड़ियों ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर श्रमदान किया। सभी ने एक सुर में भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume