Top News

शौच कर नदी में पानी छूने गए, युवक की डूबने से हुई मौत

 सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद 

 दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुम्हान की घटना 


 दुद्धी सोनभद्र कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दुम्हान के टोला गढ़वार में शुक्रवार की सुबह 7:00 बजे मानसिक रूप से अस्वस्थ धर्मेंद्र कुशवाहा 18 वर्ष पुत्र राजदेव कुशवाहा निवासी ग्राम दुम्हान सुबह अपने घर से निकाल कर शौच के लिए खुले स्थान में गया था इसके बाद बगल से गुजर रही लौआ नदी के पास पहुंचकर पानी छूने का प्रयास कर ही रहा था इसी दौरान नदी के पानी में वह गिर गया जिससे वह कुछ देर तक पानी से निकलने का प्रयास किया लेकिन उसकी सांसे थम गई ग्रामीणों ने सुबह युवक को पानी में उतराया देख शोर मचाते हुए स्थानी

पुलिस को सूचना दिया सूचना पर पहुंचे कोतवाली पुलिस के वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी के मोर्चरी हाउस भिजवा दिया एवं अग्रिम कार्रवाई में जुट गए, वहीं परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसे मिर्गी का बीमारी भी उभरता था सुबह शौच करने के दौरान जब वह पानी छूने गया उसी दरमियान शायद उसकी मिर्गी की बीमारी उभर गई इस कारण वह कुछ समझ नहीं पाया होगा और पानी में गिरकर उसकी मौत हो गई होगी,

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume