Top News

विदाई समारोह में उठा संविदाकारों के लंबित भुगतान का मुद्दा

 सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद 

भुगतान में देरी से मजदूरों और आपूर्तिकर्ताओं का बकाया चुकाने में हो रही परेशानी


अनपरा, सोनभद्र।
नगर पंचायत अनपरा में आयोजित अधिशासी अधिकारी अर्पणा मिश्रा के विदाई समारोह के दौरान संविदाकारों के लंबित भुगतान का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। विभिन्न विकास कार्यों का भुगतान लंबे समय से लंबित होने के कारण संविदाकारों ने अपनी पीड़ा व्यक्त की।

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत में कई विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं और भुगतान संबंधी फाइलें भी तैयार हैं, लेकिन आवश्यक औपचारिकताएं पूरी न होने से भुगतान प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। इससे संविदाकारों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

संविदाकारों का कहना है कि उन्होंने समय पर कार्य पूर्ण कर दिया, लेकिन भुगतान में हो रही देरी के कारण मजदूरों एवं सामग्री आपूर्तिकर्ताओं का बकाया चुकाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द भुगतान कराने की मांग की।

वहीं नगर पंचायत प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि लंबित मामलों का नियमानुसार निस्तारण कर भुगतान प्रक्रिया को शीघ्र आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि संविदाकारों को राहत मिल सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume