सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद
*विंध्याचल, मिर्जापुर।* मंगलवार को यूपी सिविल पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शिवपुर विंध्याचल केंद्र पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
सुबह पहली पाली में विंध्याचल थानाध्यक्ष अविनाश प्रकाश राय पुलिस फोर्स के साथ केंद्र पर मौजूद रहे। उन्होंने अभ्यर्थियों की गेट पर सघन चेकिंग करवाई। प्रवेश से पहले एडमिट कार्ड, पहचान पत्र और सामान की बारीकी से जांच की गई।
थानाध्यक्ष ने केंद्र के अंदर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। परीक्षा को नकलविहीन और बिना किसी अवरोध के सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस मुस्तैद रही। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए लगातार निगरानी की गई।
परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने व्यवस्था पर संतोष जताया। प्रशासन और पुलिस के सहयोग से दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में पूरी हुई।

Post a Comment