Top News

*अनपरा उत्पादन निगम की भूमि पर अवैध बालू भंडारण का आरोप, जांच व कार्रवाई की मांग*

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल 


अनपरा, सोनभद्र।
अनपरा क्षेत्र में काशी मोड़ से अनपरा बाजार जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के समीप उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम (अनपरा परियोजना) की भूमि पर कथित रूप से अवैध बालू भंडारण किए जाने का मामला सामने आया है।


स्थानीय लोगों के अनुसार उत्पादन निगम की भूमि पर पिछले कुछ दिनों से बालू का भंडारण किया जा रहा है, जिससे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की आशंका व्यक्त की जा रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि यह भंडारण बिना अनुमति के किया गया है तो इससे सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग का मामला बनता है।

मामले की जानकारी दूरभाष के माध्यम से सहायक अभियंता (सिविल) सुजीत कुमार को दी गई। इस संबंध में उन्होंने बताया कि प्रकरण की जांच के लिए सुरक्षा कर्मियों को मौके पर भेजा जाएगा तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


वहीं, इस विषय में महाप्रबंधक (सिविल) निशीथ शर्मा से संपर्क किए जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।

स्थानीय नागरिकों ने उत्पादन निगम प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने तथा निगम की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।

अब क्षेत्रवासियों की निगाहें उत्पादन निगम प्रबंधन की आगामी कार्रवाई और जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume