Top News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल 



अनपरा, सोनभद्र।
अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित डॉ. आंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में शुक्रवार सुबह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग का पूर्वाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग अनपरा इकाई के योग शिक्षक सुनील कुमार शर्मा ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि “करें योग, रहें निरोग” केवल एक नारा नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार है। योग से मन शांत एवं एकाग्रचित्त रहता है, शरीर स्वस्थ बनता है तथा व्यक्ति में आनंद, उत्साह और आत्मविश्वास का विकास होता है।

उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास से क्रोध पर नियंत्रण, एकाग्रता में वृद्धि, बेहतर शारीरिक क्षमता, रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी तथा हानिकारक कोलेस्ट्रॉल में कमी आती है। योग व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।



सुनील कुमार शर्मा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून तक प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 7:30 बजे तक अनपरा आवासीय परिसर स्थित अधिकारी मनोरंजन केंद्र एवं सीआईएसएफ मैदान में योगाभ्यास कराया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इसमें शामिल होकर योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और स्वस्थ एवं निरोग जीवन की ओर कदम बढ़ाने का आग्रह किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume