Top News

मुख्य अतिथियों विजय यादव (पूर्व जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी) और अमरदीप सिंह (प्रबंधक, किड्स केयर स्कूल) ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद 


वोर्टेक्स कप 2026 मान्या क्लब ओबरा ने डाला को 8 विकेट से रौंदा, दीपक गौतम बने मैन ऑफ द मैच

ओबरा (सोनभद्र) स्थानीय खेल मैदान पर खेले जा रहे प्रतिष्ठित वोर्टेक्स कप 2026 के पांचवें दिन का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। इस मैच में मान्या क्लब ओबरा और डाला की टीमें आमने-सामने थीं, जहाँ मान्या क्लब ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए डाला को 8 विकेट से शिकस्त दी। मैच की शुरुआत में मान्या क्लब ओबरा के कप्तान ने टॉस जीता और पिच की स्थिति को भांपते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी डाला की टीम मान्या क्लब के गेंदबाजों की कसी हुई लाइन-लेंथ के सामने खुलकर नहीं खेल सकी।

8 ओवर के इस सीमित मुकाबले में डाला की टीम ने संघर्ष करते हुए निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 55 रन बनाए और मान्या क्लब के सामने जीत के लिए 56 रनों का लक्ष्य रखा। 56 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मान्या क्लब ओबरा की शुरुआत बेहद धमाकेदार रही। टीम के बल्लेबाजों ने डाला के गेंदबाजों पर आते ही दबाव बना दिया। मान्या क्लब ने महज 3.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर ही 56 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस शानदार और आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत मान्या क्लब ने यह मैच 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। मैन ऑफ द मैच मान्या क्लब के बेहतरीन खिलाड़ी दीपक गौतम को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए दलवीर समरा एवं मोहित यादव की तरफ से मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। मैच के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में विजय यादव (पूर्व जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी) और  अमरदीप सिंह (प्रबंधक, किड्स केयर सेंटर) मौजूद रहे। अतिथियों ने मैदान पर जाकर सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता को सफल बनाने में वोर्टेक्स कप की पूरी टीम मुस्तैद दिखी। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। आयोजन अध्यक्ष राजेश पंडित, आयोजन सचिव प्रदीप शर्मा, मीडिया प्रभारी अजीत सिंह,सहयोगी सदस्य सोनू राय, विमलेश दीक्षित, फैजल खान, शुभम जायसवाल, आयुष माली, सिद्धार्थ गौतम, शुभम सिंह और आबिद खान। इस पूरे मैच के दौरान हिमांशु कुशवाहा ने स्कोरर की भूमिका बखूबी निभाई, जबकि निष्पक्ष और सटीक अंपायरिंग (निर्णायक) की भूमिका में रोशन सिंह एवं प्रवीण सिंह मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume