Top News

केवटा में कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन सावित्री बाई फुले स्पोर्टिंग क्लब ने बच्चों की प्रतिभा को दिया मंच, बालक-बालिका वर्ग में शानदार मुकाबले

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 


सोनभद्र/केवटा।
ग्राम पंचायत केवटा में सावित्री बाई फुले स्पोर्टिंग क्लब, केवटा द्वारा एक दिवसीय भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारना और उन्हें बेहतर मंच प्रदान करना रहा। आयोजन में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।

बालक वर्ग में चोपन केंद्रीय विद्यालय की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कुशी टीम ने शानदार मुकाबला करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया।

वहीं बालिका वर्ग में प्रकाश जीनियस की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रथम स्थान अपने नाम किया, जबकि शिवको रॉक थंडर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और जोश का बेहतरीन परिचय दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मारकुंडी ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में केवटा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेन्द्र देव पाण्डेय तथा राज्य कर्मचारी गोपाल जी उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करता है।

आयोजक सेंसई ओमप्रकाश जी ने बताया कि इस सफल आयोजन में सावित्री बाई फुले स्पोर्टिंग क्लब, केवटा के सभी साथियों ने कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग किया। आयोजन को सफल बनाने में भोजपुरी सिंगर धीरज धनी, चंदन राव, अभिनव जी, छोटू जी, संतकुमार जी, असरफी लाल जी एवं लवकुश भारती सहित कई लोगों का विशेष योगदान रहा।

उन्होंने कहा कि बच्चों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहद शालीनता, अनुशासन और खेल भावना के साथ भाग लिया, जो भविष्य में क्षेत्र के खेल विकास के लिए शुभ संकेत है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume