Top News

मंत्री के जनता दरबार में गूंजी कुलडोमरी के लेखपाल के खिलाफ शिकायत, जांच के निर्देश

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल 



अनपरा, सोनभद्र।
अनपरा दौरे पर पहुंचे प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड के जनता दरबार में कुलडोमरी क्षेत्र के लेखपाल के खिलाफ शिकायतों की गूंज सुनाई दी। क्षेत्र के ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।


जनता दरबार में डिबुलगंज से पहुंचे व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल सहित दर्जनों ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के लेखपाल राकेश बैसवार द्वारा निवास, जाति, आय प्रमाण पत्र एवं अन्य राजस्व संबंधी कार्यों के लिए लोगों से धन की मांग की जाती है। ग्रामीणों का कहना था कि जो व्यक्ति पैसे नहीं देता, उसके आवेदन को किसी न किसी कारण से लंबित या निरस्त कर दिया जाता है, जबकि पैसे देने वालों के कार्य आसानी से कर दिए जाते हैं।



ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार लोगों से जानबूझकर दोबारा आवेदन पत्र भरवाए जाते हैं, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानियों के साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक एवं उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मंत्री ने आश्वासन दिया कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार और जनता के उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume