Top News

ओबरा परियोजना में मजदूरों के हक की लड़ाई तेज

 सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद 



EPF घोटाले और कम मजदूरी पर भारतीय संविदा श्रमिक संगठन ने श्रम मंत्री से की बड़ी शिकायत

ओबरा/सोनभद्र, 01 जून 2026 — भारतीय संविदा श्रमिक संगठन ने सोमवार को प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर को शिकायती पत्र सौंपकर ओबरा BTPS और CTPS परियोजनाओं में कार्यरत मजदूरों के शोषण, कम मजदूरी और EPF अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।

संगठन के अध्यक्ष मणि शंकर पाठक ने आरोप लगाया कि ओबरा BTPS और CTPS में वर्तमान समय में निर्धारित मजदूरी दर का लाभ अब तक मजदूरों को नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा तय मजदूरी दर को तत्काल प्रभाव से ओबरा परियोजना के सभी मजदूरों पर लागू किया जाए, ताकि श्रमिकों को उनका उचित अधिकार मिल सके।

संगठन के मंत्री उमेश पटेल की ने कहा कि परियोजना में कार्यरत कई प्रतिष्ठान वर्षों से मजदूरों के वेतन से 12 प्रतिशत EPF की कटौती तो कर रहे हैं, लेकिन वह राशि कर्मचारियों के EPF खातों में जमा नहीं की जा रही है। इसे मजदूरों के अधिकारों का खुला उल्लंघन बताते हुए संगठन ने संबंधित कंपनियों के EPF रिकॉर्ड और कॉम्प्लायंस रजिस्टरों की गहन जांच कराने की मांग उठाई।

संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि मजदूरों को उनका हक नहीं मिला और दोषी कंपनियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो भारतीय संविदा श्रमिक संगठन इस मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक लेकर जाएगा और मजदूरों की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान रणजीत तिवारी, कृष्ण कुमार पाठक, नवलेश वर्मा, रामेश्वर गिरी समेत संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume