Top News

अगले रविवार गांधी उपवन व हाथी पार्क में होगा अभियान

 सोन की आवाज न्यूज़ प्रधान संपादक रामआश्रय बिंद 

अनपरा तापीय परियोजना में चला वृहद स्वच्छता अभियान


अधिकारियों, कर्मचारियों व बच्चों ने सीआईएसएफ मैदान में किया श्रमदान, 

अगले रविवार गांधी उपवन व हाथी पार्क में होगा अभियान


अनपरा, सोनभद्र, 31 मई 2026।
अनपरा तापीय परियोजना प्रबंधन द्वारा भारत सरकार के ‘स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत अभियान’ के अंतर्गत कॉलोनी परिसर में प्रत्येक रविवार को व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को कॉलोनी स्थित सीआईएसएफ मैदान में सुबह सात बजे से परियोजना प्रमुख एवं मुख्य महाप्रबंधक इं. अजय कुमार कटियार के नेतृत्व में वृहद श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अभियान में बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिवारजनों, ट्रेड यूनियन पदाधिकारियों तथा स्थानीय खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक इं. अजय कुमार कटियार ने स्वयं श्रमदान कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य प्लांट एवं कॉलोनी परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं रोगमुक्त बनाना है। स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए सामूहिक सहभागिता बेहद आवश्यक है।

उन्होंने सभी कर्मचारियों एवं नागरिकों से अपने आवास एवं कार्यस्थल के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत एवं सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण का निर्माण संभव है। जहां स्वच्छता होती है, वहीं बीमारियों का अंत होता है।

मुख्य महाप्रबंधक ने प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा घरेलू कूड़ा-कचरा बैक लेन में न फेंककर कूड़ेदान अथवा कचरा वाहन में ही डालने की अपील की।

स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत आगामी रविवार को गांधी उपवन एवं हाथी पार्क में भी विशेष श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। परियोजना प्रबंधन ने अधिक से अधिक लोगों से अभियान में सहभागिता करने की अपील की है।

कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता इं. उत्पल शंकर, इं. कृपा शंकर सचान, इं. महेंद्र सिंह, इं. अच्युतेश कुमार, इं. वीके सिंह, अधिशासी अभियंता इं. अदालत वर्मा, इं. राम ज्ञान सिंह, इं. ज्ञानेंद्र सिंह, इं. बीआर पटेल, इं. डीके विकल, इं. वृजेंद्र सिंह, इं. अनिल कुमार, इं. रमेश कुमार, इं. ओपी भारती, इं. अर्जुन प्रसाद, इं. भारत यादव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे। बच्चों एवं युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक श्रमदान कर स्वच्छता अभियान को सफल बनाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume