“जल है तो कल है, पेड़ है तो प्राण है” के संदेश के साथ लोगों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प
दैनिक सोनभद्र उजाला रिपोर्टर यासीन खान
जमालपुर मीरजापुर । दिनांक 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत मनऊर, विकास खंड जमालपुर, जनपद मीरजापुर में पंचायत भवन परिसर में “जल अर्पण दिवस समारोह 2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जल जीवन मिशन गोठौरा, जमालपुर, मीरजापुर के वरिष्ठ इंजीनियर श्री रविशंकर सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम के सुपरवाइजर शिवम्, ओमप्रकाश कौशल, सुनील गुप्ता तथा फीटर जगदीश कुमार एवं हेल्पर बाबूलाल, कमलेश द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं स्वच्छ जल के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। टीम के निरंतर प्रयासों से ग्राम पंचायत मनऊर में पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित की जा रही है, जिससे ग्रामीणों में खुशी और संतोष का माहौल है।
इस अवसर पर अन्नदाता मंच के संयोजक चौधरी रमेश सिंह, प्रधान प्रतिनिधि जयचंद चौहान, योगेश कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, शेर बहादुर सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, बसंत कुमार सिंह, एंजल, वीर प्रताप सिंह, युग, आरू, सुभाष, नखड़ू साव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ इंजीनियर रविशंकर सिंह ने उपस्थित लोगों को “जल शपथ” दिलाई। शपथ के माध्यम से सभी ने जल संरक्षण, पेड़-पौधों की देखभाल, जल स्रोतों की स्वच्छता एवं पानी की हर बूंद बचाने का संकल्प लिया।
*“जल शपथ”*
- हम जल का सम्मान करेंगे और उसका सदुपयोग करेंगे।
- हम पेड़-पौधों को लगाएंगे और उनकी देखभाल करेंगे ताकि जल स्रोत सुरक्षित रहें।
- हम नदियों, तालाबों, कुओं एवं अन्य जल स्रोतों को स्वच्छ और संरक्षित रखेंगे।
- हम पानी की एक-एक बूंद बचाने और दूसरों को जागरूक करने का प्रयास करेंगे।
- हम स्वच्छ, सुरक्षित और निरंतर जल आपूर्ति के लिए सहयोग करेंगे तथा जल जीवन मिशन को सफल बनाएंगे।
अंत में सभी लोगों ने एक स्वर में संदेश दिया —
“जल है तो कल है, पेड़ है तो प्राण है”
आइए, मिलकर प्रकृति और जल की रक्षा करें।

Post a Comment