Top News

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 पर ओबरा परियोजना में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित



सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद 


ओबरा, दिनांक 05 जून 2026।

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को सुदृढ़ करने हेतु ओबरा परियोजना द्वारा ओबरा-सी स्टोर भवन के निकट वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ई० दूधनाथ, मुख्य महाप्रबंधक, ओबरा द्वारा वृक्षारोपण कर किया गया।

इस अवसर पर ई० एस० के० सिंघल, मुख्य अभियन्ता, सीटीपीएस, ई० अजय कुमार राय, मुख्य अभियन्ता (सिविल) तथा ई० निखिल चतुर्वेदी, महाप्रबंधक (प्रशासन) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न अधीक्षण अभियन्ताओं, अधिशासी अभियन्ताओं, निगम के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधरोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

मुख्य अतिथि ई० दूधनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा वृक्षारोपण केवल एक दिवस का कार्यक्रम न होकर भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य हेतु सतत् प्रयास का प्रतीक है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने भी पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने, हरित आवरण बढ़ाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। सभी प्रतिभागियों ने अधिकाधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का आयोजन "एक पेड़ माँ के नाम – हरित ओबरा, स्वच्छ ओबरा" अभियान के अंतर्गत किया गया। इस अवसर पर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए, जिससे क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume