Top News

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के बैनर तले पत्रकारिता दिवस पर विचार संगोष्ठी व सम्मान समारोह का किया गया आयोजन ।

 

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर शिव प्रताप सिंह



ओबरा में हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर शनिवार की सायं नगर स्थित चित्रगुप्त पैलेस में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ इकाई सोनभद्र के बेनर तले विचार संगोष्ठी व सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अथिति व विशिष्ठ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती जी के फोटो चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया एवं आए हुए अतिथियों को सम्मानित कर संगोष्ठी का शुभारम्भ किया गया।आयोजित संगोष्ठी में हिंदी पत्रकारिता में 


परम्परा,परिवर्तन और जिम्मेदारी विषय पर गहन मंथन हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर पंचायत ओबरा अध्यक्षा चांदनी देवी ने सभी पत्रकार बंधुवों को पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समाज के प्रति पत्रकारों के योगदान की सराहना किया और कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है उनकी स्वतंत्रता ही लोकतंत्र की मजबूती है।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता तभी सम्भव है जब पत्रकारों को आर्थिक रुप से मजबूत और सुरक्षित रखा जाए।आर्थिक तंगी सीधे तौर पर उनके गुणवत्ता और स्वतंत्रता को प्रभावित करती है।

कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रुप में उपस्थित साहित्यकार एवं 


वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र नीरव,सुनील तिवारी,एसपी तनेजा,समाज सेवी देव प्रकाश मौर्या, एवं चोपन, डाला से आए पत्रकार बंधुवो नें संगोष्ठी में हिंदी पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास,कर्तव्य और

जिम्मेदारी पर विस्तृत प्रकाश डाला एवं बताया कि पत्रकारिता समाज की वह आवाज है जो लोगो की समस्याओं को सामने लाकर न्याय और बदलाव का मार्ग प्रशस्त करती है।कार्यक्रम में उपस्थित ओबरा थाना प्रभारी सदानंद राय नें सकारात्मक पत्रकारिता को समाज हित में आवश्यक बताया।


कार्यक्रम में संगोष्ठी के पश्चात ओबरा,चोपन,डाला के तमाम पत्रकार बंधुवों को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं समाज के प्रति समर्पण के लिए उन्हे सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार  सतीश भटिया को महसंघ में उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भोला दूबे को विंध्याचल मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर अतिथियों ने उन्हे अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया।और उनके स्पष्ट लेखनी और निर्भीक पत्रकारिता की सराहना की।कार्यक्रम का संचालन कर रहे पत्रकार संजय यादव ने संचालन कर समरोह को सुंदर एवं भव्य बनाया। 

जिला संरक्षक पत्रकार


सुरेन्द्र सिंह,मुख्य महासचिव ऋषि गुप्ता नें समारोह को मुख्य स्वरूप देकर कार्यक्रम को सफल व उत्कृष्ट बनाया।कार्यक्रम में जिला प्रभारी हरिओम विश्वकर्मा, जिला सचिव अरविन्द कुशवाहा,जिला मीडिया प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने समारोह को सफल बनाने में अपनी सहभागिता प्रस्तुत की।

कार्यक्रम के अंत में विंध्याचल  मंडल अध्यक्ष भोला दूबे एवं जिलाध्यक्ष महेश पाण्डेय ने इस सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों का एवं उपस्थित सभी पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume