सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल
अनपरा, सोनभद्र। बता दे की अनपरा काशी मोड़ से अनपरा कॉलोनी मुख्य मार्ग पर अंग्रेजी शराब की दुकान के आस पास कूड़े का ढेर साफ-साफ देखा जा सकता है। नगर वासियों का कहना है कि अनपरा नगर पंचायत उसे अनौपचारिक रूप से कूड़ा डंपिंग स्थल बनाया हुआ है वहीं पर मरे हुए पशुओं को फेंका जाता है जिसकी दुरगंध झेलने के लिए स्थानीय निवासी बेबस और लाचार हैँ अनपरा तापीय परियोजना UPRVUNL की सबसे बड़ी परियोजना हैं वहीं उनके सिविल प्रबंधन की सफाई के प्रति अनदेखी आम जनमानस के लिए पीड़ा का विषय हैं बृहस्पतिवार बाजार का जितना अपशिष्ट पदार्थ होता है वह सब वहीं पर फेंका जाता है जिससे कि वहां कूड़े का ढेर
हमेशा लगा रहता है इस पर ना तो नगर पंचायत का ध्यान है और ना ही उत्पादन निगम का। इस संदर्भ में अनपरा तापीय परियोजना के अधीक्षण अभियंता (सिविल) इं महेंद्र सिंह जी से नगर सवांददाता ने उनसे इसके निराकरण की बात की तो उन्होंने अपना पल्ला झाड़ते हुए कहा कि" नगर पंचायत अनपरा को साफ सफाई के लिए बार-बार अवगत कराया गया है परंतु नगर पंचायत अनपरा के द्वारा सफाई पर सुना नहीं जा रहा है।" इसी संदर्भ में अनपरा नगर पंचायत अध्यक्ष विश्राम बैसवार जी से बात हुई उन्होंने कहा कि " वह क्षेत्र औद्योगिक क्षेत्र में आता है और मुझे साफ सफाई के लिए रोका जाता है" अनपरा नगर पंचायत और उत्पादन निगम की अनपरा तापीय परियोजना के झगड़े में आम जनता पीस रही है गंदगी का
साम्राज्य फैला हुआ है जिससे आम जनता काफी त्रस्त है। कूड़े के सड़ गल जाने से दुर्गंध दूर तक फैल रही है नाना प्रकार की बीमारियां उत्पन्न हो रही है अनपरा क्षेत्र में चिकित्सा व्यवस्था वैसे ही सीमित है। स्थानीय आम जनमानस को काफ़ी दिक्कतों का सामना पहले से ही करना पड़ रहा है। वहीं इस तरह की अनदेखी आम जनता के हित मे नहीं हैं जहां कुछ वर्ष पहले यह देश कोविड जैसी महामारी झेल चूका हैं ।वहीं पर अनपरा तापीय परियोजना एवं अनपरा नगर पंचायत की सफाई के प्रति भूमिका किसी नए महामारी के जन्म का कारण बन सकती हैं अनपरा की साफ सफाई के लिए आम जनमानस पहले से ही काफी परेशान है वहीं इस कूड़े के फैले साम्राज्य से
निदान के लिए त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है, अनपरा क्षेत्र मे काफ़ी पिछड़ा क्षेत्र हैं और जनपद मुख्यालय से काफ़ी दूर हैं यहाँ के निवासियों को चिकित्सा असुविधा पहले से ही विद्यमान हैं। वहाँ पर इस तरह साफ सफाई न होना सरकार की छवि धूमिल करने जैसा हैं माननीय प्रधानमंत्री जी के स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान को बहुत बड़ा धक्का हैं योगी जी के सपनो का उत्तर प्रदेश गंदगी के अम्बार पर कतई स्वीकार्य नहीं किया जा सकता है जहां जनप्रतिनिधि एवं निगम अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से पीछा छुड़ाने पर आमादा हैं। वहीं समाज के चौथे स्तम्भ ने इसका बीड़ा उठाया हैं जिम्मेदार लोगों को इस कुड़ें के ढेर को जल्द ही साफ कराएं तथा नगर से बाहर एक डंपिंग जोन बनाने पर कार्यवाही अग्रसारित हों जिससे आम जनमानस राहत महसूस कर सके।




Post a Comment