Top News

अदलहाट के गरौंडी गांव में अकीदत के साथ अदा की गई बकरीद की नमाज़

 

सोन की आवाज न्यूज़ मंडल बरो चीफ जगरनाथ प्रसाद 

प्रशासनिक व्यवस्था रही चुस्त-दुरुस्त, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश


मिर्जापुर।
जनपद के थाना क्षेत्र अदलहाट अंतर्गत ग्राम गरौंडी में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व शनिवार को पूरे धार्मिक उत्साह, अकीदत और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सुबह से ही ईदगाह एवं मस्जिद परिसर में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां लोगों ने मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी।


बकरीद की नमाज़ इमाम रशीद मौलाना की अगुवाई में शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया। पूरे क्षेत्र में उत्साह और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।


त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी लगातार बनी रही, जिससे लोगों ने राहत महसूस की।


इस अवसर पर प्रबंधक संजय कुमार सिंह नेता, बबलू अंसारी, कमरुद्दीन बनारसी, प्रधान प्रतिनिधि आसीम मास्टर, अकिलुद्दीन, जमालुद्दीन, साजिद, मकबूल आलम, अफसर, हाफिज सोहेल दानिश, नसीम मास्टर एवं हाजी मतीन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाकर क्षेत्र में एकता और सामाजिक समरसता की मिसाल पेश की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume