Top News

प्रधानमंत्री सड़क नकहर नदी से बेलन पोशक नहर तक का सडक‌ भूमि पूजन

 

सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद 


विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य के नेतृत्व में घोरावल क्षेत्र ग्राम भैसवार एवं मगरदहा को मिली बड़ी सौगात


सोनभद्र (घोरावल) ।
सोनभद्र जनपद के घोरावल ब्लॉक एवं कर्मा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा भैसवार / मगरदहा संपर्क मार्ग पर  बीच स्थित नकहर नदी, मगरदहा/भैसवार  प्रधानमंत्री सड़क का भूमि पूजन एवं शिलान्यास घोरावल विधानसभा के लोकप्रिय विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। यह संपर्क मार्ग मड़िहान विधानसभा राजगढ़–मिर्जापुर चुनार–घोरावल को जोड़ता है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों, छात्र-छात्राओं एवं आम जनता को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

भूमि पूजन के दौरान विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने कहा कि यह प्रधानमंत्री सड़क शीघ्र, मजबूत एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण के साथ तैयार किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री सड़क के जेई को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कमी या लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में प्रमुख रूप से माननीय विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार मौर्य, भैसवार पंचायत सदस्य बलवंत सिंह मौर्य, घोरावल विधानसभा के मंडल अध्यक्ष पंकज मौर्य उर्फ बबलू, पूर्व प्रधान मगरदहा राजाराम बिन्द ग्राम पंचायत भैसवार के वर्तमान प्रधान जितेंद्र बहादुर सिंह संदीप मौर्य उर्फ मंजू  सहित अन्य  गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume