Top News

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर जनपद के शिव मंदिरों में होगा विशेष आयोजन

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 


जिला पर्यटन अधिकारी श्री राजेश भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 11 मई 2026को जनपद के प्रमुख शिव मंदिरों में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही मंदिर परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान भी चलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। आयोजन को सफल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु विकासखंड, तहसील एवं जिला स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। जनपद के विभिन्न मंदिरों में स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की सहभागिता से धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण निर्मित होगा। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर आयोजन को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume