Top News

ओबरा में गूंजा योग का संदेश, सुबह-सुबह उमड़ रही साधकों की भीड़

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 

महिला पतंजलि योग समिति की निःशुल्क योग कक्षा में प्राणायाम से मिल रहा स्वास्थ्य लाभ


ओबरा, सोनभद्र।
स्वस्थ भारत और निरोगी जीवन के संकल्प को साकार करने में जुटी महिला पतंजलि योग समिति सोनभद्र दक्षिणी क्षेत्र के तत्वावधान में अम्बेडकर स्टेडियम ओबरा के मैदान में प्रतिदिन निःशुल्क योग कक्षा का सफल संचालन किया जा रहा है। योग शिक्षिका शिवांगी के नेतृत्व में प्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे से 7:00 बजे तक आयोजित इस योग शिविर में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष योग साधक उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

योग शिक्षिका शिवांगी ने बताया कि परम् पूज्य श्रद्धेय स्वामी रामदेव जी महाराज के मार्गदर्शन में अष्टांग योग, विभिन्न आसनों एवं यम-नियम के पालन का विशेष महत्व बताया जा रहा है। योग कक्षा में साधकों को कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, उद्गीत और प्रणव प्राणायाम का नियमित अभ्यास कराया जा रहा है। विशेष रूप से कपालभाति 15 मिनट तथा अनुलोम-विलोम 15 मिनट तक कराया जाता है, जिससे लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है।


योग शिविर में शामिल साधक लालजी ने बताया कि उन्हें लंबे समय से सांस संबंधी समस्या थी, लेकिन नियमित अनुलोम-विलोम प्राणायाम के अभ्यास से उनकी बीमारी में काफी सुधार हुआ है। यह योग शिविर लोगों के लिए स्वास्थ्य और मानसिक शांति का केंद्र बनता जा रहा है।

योग शिक्षिका शिवांगी ने सभी योग साधक भाई-बहनों से नियमित योग अपनाने और अनुशासित जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। योग शिविर में गीता यादव, आरती, दैवेश सिंह, राम लखन, अजय, कृष्ण सिंह, लालजी, बबलू सहित अनेक साधक उपस्थित रहे।

योग शिक्षिका शिवांगी द्वारा साधकों को अनुलोम-विलोम प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए।





Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume