मजदूर दिवस पर डाला में गूंजा एकता का स्वर

 

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 

सहीदों को श्रद्धांजलि, मजदूर हितों की रक्षा का लिया संकल्प


सोनभद्र 01 मई 2026 ।
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर डाला सीमेंट फैक्ट्री श्रमिक संघ (इंटक) द्वारा स्थानीय शहीद स्मारक पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यूनियन पदाधिकारियों एवं सैकड़ों श्रमिकों ने भाग लेते हुए शिकागो के अमर शहीदों के साथ डाला क्षेत्र के शहीद मजदूरों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री व उत्तर प्रदेश इंटक के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी ने मजदूर आंदोलन के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज मजदूरों को मिलने वाली 8 घंटे की कार्य व्यवस्था उन वीर श्रमिकों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है, जिन्होंने अमेरिका के शिकागो में अपने अधिकारों के लिए लड़ते हुए जान तक न्योछावर कर दी।

उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों पर चिंता जताते हुए कहा कि आज फिर से मजदूर वर्ग विभिन्न चुनौतियों का सामना कर रहा है। बढ़ते असंतोष के कारण श्रमिक सड़कों पर उतरने को विवश हो रहे हैं, ऐसे में सरकार को गंभीरता से कदम उठाने की आवश्यकता है, ताकि औद्योगिक शांति और श्रमिकों का विश्वास कायम रह सके।

कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों के उत्साहवर्धन के लिए सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। यूनियन की ओर से एक सेवानिवृत्त संविदा कर्मी को अंगवस्त्र व उपयोगी सामग्री भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। वहीं, डाला लक्ष्मण नगर के सभासद प्रतिनिधि राजेश सिंह ने भी सभी श्रमिकों को अंगवस्त्र प्रदान कर उनका सम्मान बढ़ाया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान शहीद स्मारक परिसर “मजदूर एकता जिंदाबाद” के नारों से गूंजता रहा। इस अवसर पर संयुक्त मंत्री राजेश सिंह, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, प्रचार मंत्री राजेश सिंह सहित अशोक सिंह, अवनीश पाण्डेय, ऋषि राज पाठक, विनय पाण्डेय, सज्जन मणि त्रिपाठी, राजेंद्र प्रसाद यादव, राजेश कुमार सिंह, दिनेश चंद्रा, चंद्रमा प्रसाद व रमाशंकर मिश्रा समेत सैकड़ों श्रमिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume