अपराधियों को चेतावनी — क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
सोन की आवाज न्यूज़ ब्यूरो चीफ चंदौली शेख टीपू सुल्तान
वाराणसी/रामनगर: रामनगर थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में दुर्गा पोखरा क्षेत्र के पास थाना प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा अपनी पुलिस टीम के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाते दिखाई दिए। अभियान के दौरान आने-जाने वाले वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की गई।
इसी दौरान ‘सोन की आवाज’ के ब्यूरो चीफ शेख टीपू सुल्तान एवं जिला पत्रकार नवीन कुमार यादव की थाना प्रभारी संजय मिश्रा से मुलाकात हुई। बातचीत के दौरान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस की कार्यशैली को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि रामनगर क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित, भयमुक्त और अपराधमुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, असामाजिक तत्वों की हरकत या शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा और विश्वास बनाए रखने के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही है।
‘सोन की आवाज’ के ब्यूरो चीफ शेख टीपू सुल्तान एवं जिला पत्रकार नवीन कुमार यादव ने थाना प्रभारी की सक्रियता, सतर्कता और लगातार चलाए जा रहे चेकिंग अभियान की सराहना की। इस दौरान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई।
रामनगर पुलिस की इस मुस्तैदी से स्थानीय लोगों में सुरक्षा का भरोसा और अधिक मजबूत हुआ है, वहीं अपराधियों में पुलिस कार्रवाई का डर साफ दिखाई देने लगा है।

Post a Comment