ओबरा नगर पंचायत में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, जनसेवा का लिया संकल्प
सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह
ओबरा सोनभद्र । दिनांक 4 मई 2026 को नगर पंचायत ओबरा में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें महामहिम राज्यपाल द्वारा मनोनीत सभासदों को उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजय सिंह गौड़ के नेतृत्व में एसडीएम प्रदीप यादव द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अखिलेश सिंह द्वारा सभी अतिथियों के स्वागत से हुई। समारोह में भाजपा ओबरा मंडल के अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल की अध्यक्षता में मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और इस अवसर के साक्षी बने।
शपथ ग्रहण करने वाले मनोनीत
सभासद:
- उमेश सिंह पटेल
- सतीश पाण्डेय
- मनोज सिंह
समारोह के दौरान जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।




Post a Comment