Top News

मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण की दिशा में सशक्त पहल

 

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 

महिला सुरक्षा व साइबर जागरूकता अभियान


सोनभद्र पुलिस द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रमों का व्यापक आयोजन


सोनभद्र।
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सोनभद्र पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद में व्यापक एवं प्रभावी जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।


पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज के सभी वर्गों को जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों—जैसे लिंगानुपात, लैंगिक समानता, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, महिलाओं व बच्चों के प्रति हिंसा, साक्षरता एवं स्वास्थ्य—पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए जनमानस को जागरूक किया जा रहा है।


इसी क्रम में जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों एवं ग्राम सभाओं में संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय, महिला उत्पीड़न से संबंधित विधिक अधिकारों तथा विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है।


साथ ही, साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे को देखते हुए ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल एवं लिंक, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी तथा OTP साझा न करने के संबंध में विशेष रूप से जागरूक किया जा रहा है।

 *महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर* 

📞 112 – आपातकालीन सेवा

📞 1090 / 1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन

📞 181 – महिला हेल्पलाइन

📞 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन

📞 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन


यह अभियान समाज में सुरक्षा, जागरूकता एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।





Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume