सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह
33 केवी पन्नूगंज–दुबेपुर लाइन पर होगा मरम्मत कार्य, बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
सोनभद्र। विद्युत वितरण खंड राबर्ट्सगंज द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 11 मई 2026 से 26 मई 2026 तक 33 केवी पन्नूगंज एवं दुबेपुर लाइन पर जर्जर तार बदलने का कार्य कराया जाएगा। कार्य के दौरान प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा।
विभाग के अनुसार शटडाउन अवधि में 33 केवी पन्नूगंज लाइन से जुड़े पन्नूगंज एवं दुबेपुर उपकेंद्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके चलते इन उपकेंद्रों से संचालित समस्त 11 केवी लाइनें भी बंद रहेंगी, जिससे क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को अस्थायी बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।
*विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से मांगा सहयोग*
अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड राबर्ट्सगंज ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि पानी एवं अन्य जरूरी कार्यों की व्यवस्था समय रहते कर लें, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित होने के दौरान परेशानी न हो। विभाग ने अस्थायी असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।



Post a Comment