Top News

अश्वगंधा के इस्तेमाल को लेकर FSSAI ने दिया अहम निर्देश, जानिए यूज करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान


FSSAI और आयुष मंत्रालय ने खाद्य उत्पादों और सप्लीमेंट्स में अश्वगंधा की पत्तियों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। यह फैसला पत्तियों में मौजूद हानिकारक यौगिकों के कारण लिया गया है।





प्रतीकात्मक फोटो।






FSSAI ने अश्वगंधा की पत्तियों के इस्तेमाल पर रोक लगाई


पत्तियों में हानिकारक यौगिकों के कारण यह फैसला लिया गया


अश्वगंधा की जड़ का उपयोग अभी भी सुरक्षित और मान्य


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) और आयुष मंत्रालय ने अश्वगंधा की पत्तियों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। इस रोक के साथ ही अब खाने-पीने की चीजों और सप्लीमेंट्स में इसका इस्तेमाल सीमित कर दिया गया है। वहीं, इस पौधे की जड़ के इस्तेमाल की इजाजत अभी भी है, जिसका आयुर्वेदिक चिकित्सा में बहुत पुराना इतिहास रहा है।


जानकारी के अनुसार, 16 अप्रैल को जारी किए गए एक आदेश में, FSSAI ने राज्यों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि, वे कड़ी निगरानी रखें और अगर कोई खाने-पीने के सामान में बिना इजाजत लिए अश्वगंधा की पत्तियों का इस्तेमाल करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

أحدث أقدم
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume