CRACKDOWN CHANDAULI: पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश ढेर, दोनों पैरों में लगी गोली



हत्या व हत्या के प्रयास के आरोपी हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र भारती गिरफ्तार, अवैध असलहा बरामद


सोन की आवाज रिपोर्टर यासीन खान


चन्दौली | 24 अप्रैल 2026


जनपद चन्दौली में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना चन्दौली पुलिस ने हत्या व हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में वांछित शातिर हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र भारती को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 *कव्वाली से लौट रहे परिवार पर फायरिंग, 7 के खिलाफ केस दर्ज* 

घटना 21 अप्रैल 2026 की है, जब थाना अलीनगर क्षेत्र के ग्राम रेवसा निवासी फरमान अपने परिवार के साथ कव्वाली कार्यक्रम से लौट रहे थे। आरोप है कि कुछ युवकों द्वारा महिलाओं पर छींटाकशी की गई। विरोध करने पर हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र भारती व उसके साथियों ने पथराव, मारपीट और तमंचे से फायरिंग कर दी।

इस मामले में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में 7 अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम को कार्रवाई में लगाया गया।

 


*पुलिस टीम पर भी झोंका फायर, जवाबी कार्रवाई में हुआ घायल* 

23 अप्रैल की रात पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी धर्मेंद्र भारती दीनदासपुर क्षेत्र में छिपा है। पुलिस टीम जब गिरफ्तारी के लिए पहुंची तो आरोपी के रिश्तेदारों ने विरोध किया। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद अवैध शस्त्र बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दोनों पैरों में लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।

*रिश्तेदारों पर भी कार्रवाई, शरण देने का लगेगा आरोप* 

पुलिस ने साफ किया है कि आरोपी को शरण देने और सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले रिश्तेदारों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में अलग से मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

 *40 से ज्यादा मामलों में दर्ज है अपराधी का नाम* 

गिरफ्तार आरोपी धर्मेंद्र भारती पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और गैंगस्टर एक्ट समेत लगभग 40 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पहले भी कई मामलों में सजा काट चुका है और क्षेत्र का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर माना जाता है।

*पूछताछ में कबूला जुर्म* 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वादी पक्ष को “सबक सिखाने” के इरादे से फायरिंग की थी।

👉 पुलिस अधीक्षक कार्यालय का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume