जर्जर पुल बना मौत का रास्ता, हर पल मंडरा रहा बड़ा हादसा!


सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 

शासन बेखबर या लापरवाह? रेणुका नदी पुल पर जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग!


सोनभद्र।
चोपन-भरहरी मार्ग पर रेणुका नदी पर बना पुल इन दिनों पूरी तरह जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब भी आंख मूंदे बैठे हैं। पुल पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो चुके हैं और लोहे की सरिया बाहर निकल आई है, जो कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना को दावत दे सकती है। रोजाना इस पुल से गुजरने वाले राहगीर, स्कूली छात्र और वाहन चालक अपनी जान हथेली पर लेकर सफर करने को मजबूर हैं।

इस गंभीर समस्या को लेकर समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव प्रदीप यादव ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायत सौंपते हुए तत्काल मरम्मत की मांग की है। बावजूद इसके, अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

ग्रामीणों का साफ कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जहां से हर दिन सैकड़ों लोग गुजरते हैं। लेकिन पुल की बदहाल स्थिति के कारण हर पल हादसे का खतरा बना हुआ है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर समय रहते पुल की मरम्मत नहीं कराई गई, तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेते हुए पुल की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि एक संभावित त्रासदी को रोका जा सके। इस दौरान प्रदीप यादव, रोहन, वीरेंद्र, मदन, जितेंद्र, लल्लू, दिनेश, गोलू सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume