स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन – आइए योग से जीवन को बनाएं निरोग!

 

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 

ओबरा में निःशुल्क चिकित्सा योग कक्षा – सभी के लिए सुनहरा अवसर 


ओबरा सोनभद्र ।
ओबरा नगर के चिल्ड्रेन पार्क में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से सम्बद्ध भारत स्वाभिमान, सोनभद्र के जिला प्रभारी वीरेंद्र योगी जी के कुशल नेतृत्व में प्रतिदिन प्रातः 5:00 बजे से 6:30 बजे तक निःशुल्क चिकित्सा योग कक्षा का सफल संचालन किया जा रहा है।

इस योग कक्षा में योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान के माध्यम से विभिन्न रोगों से मुक्ति और स्वस्थ जीवन जीने का मार्ग सिखाया जा रहा है।

 


*विशेष बात:* 

यह कक्षा पूरी तरह निःशुल्क है और इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी भाग ले सकते हैं।

आप सभी नगरवासियों से विनम्र अपील है कि अपने बेहतर स्वास्थ्य के लिए इस योग अभियान से जुड़ें और अपने परिवार एवं बच्चों को भी अवश्य साथ लाएं।

स्थान: चिल्ड्रेन पार्क, ओबरा

समय: प्रातः 5:00 बजे से 6:30 बजे तक

“स्वस्थ शरीर, शांत मन – योग ही है इसका समाधान”

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume