सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर पुष्पराज सिंह बघेल
अनपरा/सोनभद्र। थाना अनपरा पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पांडेय के कुशल निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 188/2026, धारा 69 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त को 19 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर वादिनी को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने तथा बाद में शादी से इनकार करने का आरोप है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनीष विश्वकर्मा पुत्र रामस्वरूप वर्मा, निवासी सोफीपुर, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 29 वर्ष के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जयशंकर राय, चौकी प्रभारी रेनूसागर, थाना अनपरा तथा हेड कांस्टेबल कमलेश सिंह यादव शामिल रहे।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय भेज दिया।

Post a Comment