Top News

घघरी में रामलीला और दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज, समिति का गठन

 सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद 

7 अक्टूबर से रामलीला का शुभारंभ, 20 अक्टूबर को विजयादशमी पर लगेगा भव्य मेला


घघरी (सोनभद्र), 27 सितंबर।
वर्षों पुरानी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आगामी श्री आदर्श रामलीला मंचन एवं मां दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर रविवार को घघरी ग्राम पंचायत के बाजार में महत्वपूर्ण बैठक हुई। ग्राम प्रधान (प्रशासक) कृष्णानंद सोनी की अध्यक्षता और अशोक सिंह खरवार की अगुवाई में हुई बैठक में ग्रामीणों एवं गणमान्य लोगों ने सर्वसम्मति से श्री आदर्श रामलीला समिति, घघरी-2026 का गठन किया।

बैठक में प्रदीप कुमार पटेल को अध्यक्ष, अशोक कुमार खरवार को कोषाध्यक्ष, लालती देवी प्रजापति को उपाध्यक्ष, मनोज कुमार प्रजापति को उपकोषाध्यक्ष, संजय कुमार सोनी को महामंत्री, रामेश्वर प्रसाद शर्मा को संरक्षक तथा उमा प्रसाद गुप्ता को मीडिया प्रभारी बनाया गया। समिति में अन्य कार्यकारी पदों पर भी सदस्यों का चयन किया गया।

7 अक्टूबर से रामलीला, 20 को भव्य मेला

समिति के अनुसार 7 अक्टूबर को श्री रामलीला मंचन का शुभारंभ होगा। 11 अक्टूबर को कलश यात्रा के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। 19 अक्टूबर को नवमी पर कन्या पूजन, जबकि 20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन होगा। 21 अक्टूबर को माता रानी की प्रतिमा विसर्जन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन प्रस्तावित है।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष रामलीला और दुर्गा पूजा को पिछले वर्षों की अपेक्षा और अधिक भव्य, आकर्षक एवं व्यवस्थित बनाने का प्रयास किया जाएगा। आयोजन में युवाओं समेत सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। क्षेत्रवासियों से आयोजन को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने तथा अपनी क्षमता के अनुसार आर्थिक एवं आवश्यक सहयोग देने की अपील की गई।

बैठक में विनय गुप्ता, हंसराज, राजेश कुमार गुप्ता, काशीराम गुप्ता, राम सुंदर खरवार, अयोध्या प्रसाद, कमलेश कुमार गुप्ता, राम भजन, जवाहर, सोहर सिंह, भगवान दास, राजेंद्र, विजय पटेल, सोमारु प्रसाद, देव कुमार, रामचंद्र, सुमित कुमार गोंड सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume