Top News

विकसित भारत का सपना , युवाओं की नई उड़ान ! यंग लीडर्स डायलॉग में युवाओं की बढ़ी भागीदारी,

 सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद 

( माय भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के साथ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में लिया हिस्सा, युवाओं को प्रधानमंत्री से संवाद के अवसर की दी जानकारी )


ओबरा, सोनभद्र।
विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ को लेकर महाविद्यालय में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी स्मृति मिश्रा की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की प्रक्रिया, विभिन्न चरणों और इससे मिलने वाले अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

गोष्ठी के दौरान जिला युवा अधिकारी ने विद्यार्थियों को बताया कि विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग युवाओं को अपने विचार और प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को यह भी बताया कि कार्यक्रम में किस प्रकार प्रतिभाग किया जा सकता है और विभिन्न चरणों में चयन के बाद माननीय प्रधानमंत्री जी से मिलने एवं संवाद करने का अवसर कैसे प्राप्त किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के करीब 200 छात्र-छात्राओं ने माय भारत पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के तहत आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया तथा सफलतापूर्वक अपने प्रमाण-पत्र जनरेट किए।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, एनएसएस नोडल अधिकारी डॉ. आलोक यादव, सभी प्राध्यापक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के राजेश्वर बाबू एवं धर्मेंद्र बाबू का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

गोष्ठी के माध्यम से विद्यार्थियों में विकसित भारत के संकल्प से जुड़ने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भूमिका निभाने को लेकर उत्साह देखने को मिला।



Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume