सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल
अनपरा/सोनभद्र। विकास क्षेत्र कुलडोमरी के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय औराडांड, डिबुलगंज में सोमवार को क्षेत्र के निरक्षर व्यक्तियों को साक्षर बनाने के उद्देश्य से साक्षरता परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में कुलडोमरी क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में निरक्षर व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
साक्षरता परीक्षा में खजुरा, लोझरा, बैरपान, सोनवानी, खूबरी, रणहोर सहित आसपास के दूर-दराज के क्षेत्रों से परीक्षार्थी पहुंचे। परीक्षा के माध्यम से प्रतिभागियों के पढ़ने-लिखने एवं बुनियादी शैक्षिक ज्ञान का आकलन किया गया।
परीक्षा को व्यवस्थित एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए विद्यालय के साथ-साथ संबंधित शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। इस दौरान श्री विक्रमा राम, अटल बैस, वीरेन्द्र सिंह, रविंद्र कुमार, ओमप्रकाश मिश्रा सहित कई अध्यापकों ने परीक्षा व्यवस्था में अपनी जिम्मेदारी निभाई।
शिक्षकों की निगरानी एवं निर्धारित व्यवस्थाओं के बीच साक्षरता परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। दूर-दराज के क्षेत्रों से आए परीक्षार्थियों की सहभागिता ने क्षेत्र में शिक्षा एवं साक्षरता के प्रति जागरूकता को भी प्रदर्शित किया।



Post a Comment