सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर राम पुकार प्रसाद
-कुल समाधान धनराशि 32 करोड़ 13 लाख 59 हज़ार 534 रुपये रही।
सोनभद्र । जनपद न्यायाधीश राम सुलीन सिंह, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र की अध्यक्षता में शनिवार 12 सितम्बर 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 89 हज़ार 805 मामलें निस्तारित किए गए। कुल समाधान धनराशि 32 करोड़ 13 लाख 59 हज़ार 534 रुपये रही।
बतौर मुख्य अतिथि समारोह का उद्घाटन कर
जनपद न्यायाधीश राम सुलीन सिंह ने बैंकों द्वारा लगाये गये स्टाल का निरीक्षण कर वहाँ उपस्थित बैंक प्रतिनिधियों का उत्साहवर्धन किया, बैंक प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में आम लोगों को लाभ देकर मामले निस्तारित करने का आवाह्न किया।
उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में राम सुलीन सिंह जनपद एवं सत्र न्यायालय, सोनभद्र, श्रीमती रचना अरोड़ा प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, सोनभद्र, राम किशोर पाण्डेय एम०ए०सी०टी० कोर्ट जनपद सोनभद्र, नरेन्द्र बहादुर प्रसाद, स्थायी लोक अदालत, सोनभद्र, संदीप गुप्ता द्वितीय प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश, सोनभद्र, गोविन्द मोहन विशेष न्यायाधीश (एससीएसटी), सोनभद्र, विपिन कुमार तृतीय अपर जनपद न्यायाधीश एफ.टी.सी./सी.ए.डब्लू, सोनभद्र, न्यायधीश पंकज मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, डॉ० रामेश्वर दयाल सिविल जज सी० डि० सोनभद्र, अजय सिंह- द्विताय सिविल जज सी०डि०/ए०सी० जे०एम०, राजीव रंजन मिश्रा, सिविल जज सी० डि०/एफ०टी०सी०, सोनभद्र, मोहम्मद जीशान खान न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय घोरावल, सुश्री शिशिर श्रीवास्तव सिविल जज जू०डि०, श्रीमती रिचा केशरवानी न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती इन्दु वर्मा सि० जज जू० डि० एफ.टी.सी./ सी.ए.डब्लू, श्रीमती अभिलाषा सि० जज जू० डि० एफ.टी.सी./14 वाँ वित्त आयोग, धीरेन्द्र कुमार सोनकर अपर सिविल जज जू०डि० दुद्धी, मुरलीधर सिंह, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम सोनभद्र द्वारा अपने अपने न्यायालयों में अधिकतम पात्र वाद निस्तारित किए गए।
इसके अलावा जनपद के समस्त राजस्व न्यायालयों, अन्य न्यायालयों एवं अन्य विभागों में लम्बित बाद एवं प्री-लिटिगेशन वाद के कुल 85884 मामलों का निस्तारण किया गया, जिसकी जुर्माना एवं समाधान धनराशि 190957207 रूपये हुए तथा निजी एवं सार्वजनिक बैंकों के कुल 492 मामलों का निस्तारण किया गया, जिसकी समाधान धनराशि 25678827 रुपये हुई।
12.09.2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 89805 मामलों का अन्तिम रूप से निस्तारण किया गया, जिसकी कुल समाधान धनराशि 321359534 रुपये हुई।
राष्ट्रीय लोक अदालत के अनुक्रम में ही दिनांक 09.09.2026, 10.09.2026 व 11.09.2026 को आयोजित विशेष लोक अदालत में लघु अपराध (Petty Offences) के कुल 51 मामलें निस्तारित किये गये।
राष्ट्रीय लोक अदालत समारोह में श्रीमती रचना अरोड़ा प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय सोनभद्र, संदीप गुप्ता-11 प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश सोनभद्र, गोविन्द मोहन विशेष न्यायाधीश एस०सी०एस०टी० एक्ट सोनभद्र, ओमकार शुक्ला विशेष न्यायाधीश (पाक्सो) सोनभद्र, विपिन कुमार-III अपर जनपद न्यायाधीश एफ.टी.सी/सी.ए.डब्लू सोनभद्र, हरिकेश कुमार अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी.सी/14 वाँ वित्त आयोग सोनभद्र, न्यायधीश पंकज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनभद्र, डॉ० रामेश्वर दयाल सि० जज सी०डि०, श्री राहुल सिविल जज सी०डि०/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र, अजय सिंह-II सि० जज सी०डि०/ए०सी० जे०एम० एवं अन्य समस्त न्यायिक अधिकारीगण, सलन बागे अग्रणी बैंक प्रबन्धक इण्डियन बैंक, सोनभद्र तथा अरुन कुमार सिंह, अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन एवं अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहें।
यह जानकारी, राहुल सिविल जज सी०डि०/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा दी गई है।
-----------------------------
(बाक्स)
* सम्पन्न राष्ट्रीय लोक अदालत में इस प्रकृति के वाद हुए निस्तारित *
सोनभद्र जनपद में 12 सितम्बर 2026 को सम्पन्न राष्ट्रीय लोक अदालत में विशिष्ट विषय आपराधिक शमनीय वाद, धारा-138 एन.आई.एक्ट के वाद, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकायें, पारिवारिक वादों, श्रम वादों, भूमि अधिग्रहण वादों, विद्युत एवं जल बिल (एक्सक्लूडिंग नॉन कंपाउंडेबल), सर्विस में वेतन एवं भत्तों से सम्बन्धित एवं सेवानिवृत्तिक परिलाभों से सम्बन्धित विवाद, राजस्व वाद (केवल माननीय उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालयों में लम्बित वाद), अन्य सिविल वादों (किराया, सुखाविकार, व्ययादेश, विशिष्ट अनुतोष वाद) से सम्बन्धित मामलों के साथ-साथ सुलह योग्य प्री-लिटिगेशन मामलों का भी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया।

Post a Comment