Top News

*पुलिस ने एक किलोग्राम 478 ग्राम अवैध गांजा के साथ 1 अभियुक्ता को किया गिरफ्तार*

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर राम पुकार प्रसाद 

 


सोनभद्र थाना म्योरपुर पुलिस ने एसपी सोनभद्र के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान  एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 21.09.2026 को समय 06:30 बजे एयरपोर्ट रोड, लहरा मोड़, ईदगाह के पास से सुनैना पत्नी सुरेन्द्र कुमार, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी कस्बा म्योरपुर, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के कब्जे से 01 किलोग्राम 478 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर  म्योरपुर पर मु0अ0सं0-110/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्ता को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

 अभियुक्ता का नाम सुनैना पत्नी सुरेन्द्र कुमार, निवासी कस्बा म्योरपुर, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 40 वर्ष। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 बलजीत भारद्वाज,का0 रामसूरत वर्मा, थाना म्योरपुर,का0 राहुल कुमार, म0का0 साक्षी, थाना म्योरपुर,



Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume