Top News

*मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता2026 संपन्न , प्रज्ञा रही प्रथम*

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर गौरव कुमार 


ओबरा सोनभद्र ।
विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सामाजिक संस्था सोनांचल सेवा मंच एवं नगर पंचायत ओबरा के संयुक्त तत्वावधान में  ओबरा स्तरीय  मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता, स्वच्छता जागरूकता अभियान सन 2026 संपन्न हुआ । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चांदनी एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती गीतांजलि चौबे  रही । मुख्य अतिथि ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि छात्राएं अब सामाजिक रूप से हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं। मेहंदी लगाने के हुनर को उनके जीवन में उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि यह हुनर अपने व्यक्तित्व के विकास के लिए बहुत ही आवश्यक है, साथ ही साथ उन्होंने स्वच्छता के विषय में प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छता हर तरह से मन, कर्म और वचन से अपनानी चाहिए। स्वच्छता मानव के जीवन का मूल मंत्र है। नगर के लोग स्वच्छता को अपना करके ही स्वच्छता अभियान में ओबरा को प्रथम स्थान दिलवाए हैं। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रज्ञा प्रथम, काजमा फिरदौस द्वितीय, सजरू जन्नत तृतीय के साथ-साथ   इशिका, अनन्या शुक्ला, रागिनी जायसवाल, सावित्री राव, अंकिता ,चांदनी बानो, अनन्या पाठक,जान्हवी जायसवाल, हमीदा परवीन एवं संध्या ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। गायकी में जोया  एवं स्वच्छता अभियान के भाषण में कीर्ति कुमारी,  ने नगद पुरस्कार हासिल किया। पुरस्कार प्राप्त कर छात्राओं के बीच उत्साह एवं उमंग का माहौल देखा गया। प्रतियोगिता की निर्णायक श्रीमती आरती गोयल, श्रीमती लक्ष्मी सिंह, श्रीमती कुसुम कुमारी रही। मंच के संयोजक अशोक कुमार यादव एवं अध्यक्ष अनूप कुमार सेठ ने बताया कि हर वर्ष नारी शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए

सोनांचल सेवा मंच अपने उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और जागरूकता के तहत कार्यक्रमों को करता रहता है जिससे बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती रहती है। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष श्रीमती उषा शर्मा ने सोनांचल सेवा मंच से जुड़ी हुई सभी महिलाओं का आवाहन किया कि वे सभी नारी  सशक्तिकरण एवं स्वच्छता अभियान को नगर पंचायत के सौजन्य से आगे बढ़ाने में अपना सहयोग एवं सेवाएं दें।कार्यक्रम में सोनाचल सेवा मंच के कार्यवाहक अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा जी, महासचिव शमशेर खान, उपाध्यक्ष विजय विश्वकर्मा, छात्र नेता पवन यादव, पंजाब नेशनल बैंक के बलवंत सिंह  की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में  मनोज जायसवाल,विकास घटक, सुषमा कुशवाहा, सरिता सिंह, अशोक, लक्ष्मण ,संजू श्रीवास्तव, , पुष्पा दुबे, गीता, , बीना पांडे, रामा दुबे का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन नरसिंह त्रिपाठी जी ने किया



Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume