Top News

अनपरा तापीय परियोजना में सेवा संकल्प अभियान 2026 का भव्य शुभारंभ

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल 

कार्यालयों और आवासीय परिसरों में सैकड़ों ‘आशीर्वाद के दीये’ प्रज्वलित, राष्ट्र निर्माण व ऊर्जा संरक्षण का लिया संकल्प



अनपरा (सोनभद्र)।
अनपरा तापीय परियोजना में सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को साकार करते हुए “सेवा संकल्प अभियान 2026” का भव्य शुभारंभ किया गया। परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं. अजय कटियार के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देर शाम अपने-अपने कार्यालयों तथा आवासीय परिसरों में सैकड़ों ‘आशीर्वाद के दीये’ प्रज्वलित किए।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक इं. अजय कटियार ने कहा कि “आशीर्वाद का दीया” केवल प्रकाश की लौ नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति कृतज्ञता, ऊर्जा संरक्षण के संकल्प और ‘विकसित भारत 2047’ के सपने को साकार करने की सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने अनपरा परिवार के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों से अपने आवासीय परिसरों, आंगनों तथा निर्धारित प्रशासनिक एवं सार्वजनिक स्थानों पर एक-एक ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित करने का आह्वान किया।



उन्होंने कहा कि यह दीप अनपरा परिवार की एकजुटता, सेवा भावना और देश के प्रति निष्ठा का संदेश देगा। दीप प्रज्वलन के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, जनकल्याण और राष्ट्र सेवा की भावना को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान परियोजना परिसर में दीपों की रोशनी से वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण नजर आया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अभियान को सफल बनाने तथा सेवा और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।



इस दौरान महाप्रबंधक प्रशासन इं. एसएन मिश्र, महाप्रबंधक-द ताप इं. प्रशांत त्रिपाठी, महाप्रबंधक-ब ताप इं. चंद्र प्रकाश, महाप्रबंधक-अ ताप इं. डीके सिंह, महाप्रबंधक जानपद इं. निशीथ शर्मा, अधीक्षण अभियंता मुख्यालय इं. चंद्रमा प्रसाद, अधीक्षण अभियंता इं. विमलेंद्र सिंह, इं. चंद्र विजय, इं. उत्पल शंकर, इं. अच्युतेश कुमार, इं. कर्मेंद्र सिंह, इं. महेंद्र सिंह, इं. कुमार गौरव केन, इं. संजय सिंह, इं. वीके दिनकर, इं. आलोक त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता इं. आरके सिंह, इं. डीके विकल, इं. संघ रतन, इं. प्रमोद यादव, सहायक अभियंता इं. राजेश पांडेय, इं. अभय कुमार, इं. विजय कुमार, इं. डीके सिंह सहित दर्जनों अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume