सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर चंदन कुमर
चोपन सोनभद्र । स्व सूबेदार प्रसाद पूर्व सांसद एवं मंत्री के दसवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जहाँ मुख्य अतिथि संजीव कुमार गोड़ समाज कल्याण राज्य मंत्री उ प्र सरकार, विशिष्ट अतिथि भूपेश चौबे सदर विधायक उपस्थित रहे | धर्मवीरश्रदाजंलि सभा मे सभी लोगों ने अपने नेता को याद किया और उनके द्वारा जनहित मे किये गये कार्यो को याद किया वक्ताओं ने कहा कि एक छोटे से गांव के रहने वाले साधारण परिवार मे जन्मे अपने कार्यों से सबको अपना बना लेने वाले स्व सुबेदार प्रसाद ने अपने कार्यकाल मे जनता के हितों के लिए जो कार्य किये हैं उसे जिवन पर्यत याद किया जायेगा | इस दौरान डा धर्मवीर तिवारी पूर्व जिलाध्यक्ष, अंगद विश्वकर्मा प्रतिनिधि प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, सुभाष राम चरित्र पूर्व विधायक देवसर,क्षेत्रीय मंत्री रामसुंदर निषाद , कुसुम शर्मा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, बी एन गुप्ता क्षेत्रीय मंत्री पिछड़ा मोर्चा, नागेश्वर गोड़ प्रदेश मंत्री जनजाति मोर्चा, संजीव त्रिपाठी जुगैल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि, सभासद राजन जायसवाल , राजेश अग्रहरी पूर्व सभासद महेन्द्र केशरी, मोजिब आलम , संजय केशरी मण्डल अध्यक्ष चोपन, सुनील सिंह,निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष, विकाश चौबे मण्डल महामंत्री, हिमांशु प्रियदर्शी मण्डल मंत्री आदि मौजूद रहे संचालन राजेश अग्रहरी जी ने किया।
अन्त में स्व सूबेदार प्रसाद के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए एवं आये हुए सभी अतिथियों का अभिनन्दन एवं आभार व्यक्त करते हुए सभा समापन की घोषणा कार्यक्रम के संयोजक स्व सूबेदार प्रसाद जी के छोटे सुपुत्र डॉ सत्येन्द्र कुमार आर्य ने किया।



Post a Comment