Top News

खाद के लिए किसान वैनी साधन सहकारी समिति का लगा रहे चक्कर ***** एक हफ्ते से बन्द है सरकारी समिति

सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर राम पुकार प्रसाद 


सोनभद्र ।
विकास खण्ड नगवां में आज  खाद के लिए भटक रहे किसान एक हफ्ते से सरकारी समिति बन्द महंगी खाद लेने को बेबस है किसान  

वैनी  साधन सहकारी समिति  के सचिव उदय को किसी कारण बस अवकाश लेना पड़ा था उनके जगह पर कोई दुसरे सचिव नामित हुए  थे उनके द्वारा एक या दो दिन ही खाद वितरित किया गया और किसानों को बताया गया की अब हम दो से तिन दीन तक अपने मूल समिति पर खाद वितरित करेंगे उसी बिच में एक मिटिंग समिति खोल कर खाद वितरित किया गया और छोटे किसानों को बता दिया कि गोदाम बन्द है जब आज सोमवार को किसान समिति पर खाद लेने के लिए पहुंचे तो पता चला कि आज भी खाद नहीं मिलेगा किसान लाचार होकर मार्केट से महंगे रेटपर खाद ले रहे हैं  कुछ लोगों का मानना है कि जब धान में खाद कि आवश्यकता है तब गोदाम बन्द है केवल लोगों को दिखाने के लिए खाद रखी गई है ताकि कोई यह न कहने पाए की सरकारी समिति पर खाद ही नहीं चाहे वह एक हफ्ते से बंद ही ना रहे जब गोदाम बंद होने के संबंध में श्री चंद एडीओ कोऑपरेटिव से वार्ता किया गया तो उन्होंने बताया कि हमें जानकारी नहीं है की कितने दिनों से गोदाम बंद पड़ा है यह जानकारी है कि किसी दूसरे सचिव को खाद बांटने के लिए वहां पर लगाया गया था वह कितने दिन वह कितना खाद वितरण किया गया है यह हमको जानकारी नहीं है।

       सरकार या जनप्रतिनिधि लाख दावे कर लें की समितियों पर खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है फिर भी जमीनी हकीकत कुछ और ही है गोदाम भरे रहने से किसानों को क्या फायदा हो रहा है धान की फसल में खाद की आवश्यकता है समय से खाद न पड़े तो पौधे का विकास रुक जाएगा और उत्पादन क्षमता कम हो जाएगी इस बात को लेकर किसान काफी चिंतित है और किसानों ने जिलाधिकारी सोनभद्र से बंद पड़े समितियां को तत्काल चालू कर कर किसानों को खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume