राष्ट्रीय खेल दिवस पर अवधूत भगवान राम महाविद्यालय में गूंजा खेल भावना का जोश
मोबाइल से दूरी, खेलों से नजदीकी ही स्वस्थ जीवन की कुंजी—प्राचार्य डॉ. अजय विक्रम सिंह
सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर अनपरा सोनभद्र पुष्पराज सिंह बघेल
अनपरा/सोनभद्र। अवधूत भगवान राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अनपरा, सोनभद्र में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बालक एवं बालिका वर्ग में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा और उत्साह का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय विक्रम सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है। यह दिवस विद्यार्थियों को खेलकूद के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मोबाइल के बढ़ते इस्तेमाल के कारण युवा खेलकूद से दूर होते जा रहे हैं। ऐसे में मोबाइल से दूरी बनाकर नियमित रूप से खेलों से जुड़ना स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए बेहद जरूरी है।
आयोजित प्रतियोगिता में बालक वर्ग में बी.सी.ए. प्रथम वर्ष के आदित्य मौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बी.ए. प्रथम वर्ष के नीरज विश्वकर्मा द्वितीय तथा बी.कॉम. प्रथम वर्ष के नाजिम अंसारी तृतीय स्थान पर रहे।
वहीं बालिका वर्ग में बी.ए. प्रथम वर्ष की चंदा ने प्रथम स्थान हासिल किया। बी.ए. द्वितीय वर्ष की नरगिस ने द्वितीय तथा बी.एससी. द्वितीय वर्ष की प्राची यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ. नीरज गुप्ता एवं डॉ. सुनीता सिंह ने निभाई, जबकि डॉ. आशीष उपाध्याय स्कोरर के रूप में रहे। पूरा आयोजन महाविद्यालय के खेल प्रभारी डॉ. आलोक कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. अजय कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों, शिक्षकों एवं उपस्थित विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर डॉ. जयशंकर पांडेय, डॉ. अनिल कुमार पांडेय, डॉ. वंदना यादव, डॉ. सत्यनारायण प्रसाद, सुश्री तनुश्री सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। आयोजन ने विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया।




Post a Comment