Top News

डोमरीया विद्यालय में चोरी, दीवार पर लिखी धमकी—“मैं फिर आऊंगा”

सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद 



सोनभद्र।
ग्राम पंचायत डोमरीया स्थित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय डोमरीया के मुख्य गेट में लगे ताले और जंजीर को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। घटना के बाद विद्यालय की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों एवं विद्यालय परिवार में चिंता बढ़ गई है।

मामले को और गंभीर बनाने वाली बात यह है कि विद्यालय की दीवार पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकी भरे शब्दों में “मैं फिर आऊंगा” लिखा गया है। इस धमकी के बाद विद्यालय के शिक्षकगण, ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों में भय और चिंता का माहौल है।

घटना के संबंध में शक्तिकेन्द्र संयोजक भाजपा प्रदुमन बिन्द, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय डोमरीया के शिक्षकगण, ग्राम पंचायत डोमरीया के प्रधान नर्बदेश्वर कुजुर तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र नाथ चेरो ने थाना रामपुर, बरकोनिया के थाना प्रभारी को सामूहिक रूप से प्रार्थना पत्र देकर मामले की तत्काल जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।

आवेदकों ने पुलिस से मांग की है कि विद्यालय में चोरी करने वाले अज्ञात चोरों की पहचान कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही दीवार पर लिखे “मैं फिर आऊंगा” संदेश को गंभीरता से लेते हुए इसकी भी जांच की जाए, ताकि भविष्य में विद्यालय में दोबारा चोरी अथवा किसी अन्य अप्रिय घटना को रोका जा सके।

आवेदकों ने विद्यालय एवं बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और विद्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की है।

विद्यालय में चोरी और दीवार पर धमकी भरा संदेश लिखे जाने की घटना से ग्रामीणों में नाराजगी है और अब पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume