Top News

महिला शिक्षक संघ सोनभद्र की जिलाध्यक्ष ने राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष से की मुलाकात


सोन की आवाज न्यूज़ क्राइम रिपोर्टर सोनभद्र कमलेश कुमार सिंह 



सोनभद्र।
महिला शिक्षक संघ सोनभद्र की जिलाध्यक्ष कौसर जहाँ सिद्दिकी, विंध्याचल मंडल उपाध्यक्ष आशा भारती एवं उनकी टीम की सदस्यों ने राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश की उपाध्यक्ष माननीय श्रीमती चारू चौधरी एवं सदस्य श्रीमती गीता विश्वकर्मा से राबर्ट्सगंज स्थित वरिष्ठ पत्रकार विजय शंकर चतुर्वेदी आवास पर सोमवार को देर शाम मुलाकात कर जनपद की महिला शिक्षिकाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं उनके समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए पत्रक सौंपा ।

मुलाकात के दौरान महिला शिक्षिकाओं की प्रमुख समस्याओं को राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष के समक्ष गंभीरता से रखा गया। विशेष रूप से महिला शिक्षिकाओं के स्थानांतरण, समायोजन एवं चाइल्ड केयर लीव (CCL) से संबंधित समस्याओं पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।

जिलाध्यक्ष श्रीमती कौसर जहाँ सिद्दिकी ने बताया कि दूर-दराज के विद्यालयों में कार्यरत महिला शिक्षिकाओं को पारिवारिक दायित्वों के साथ नौकरी करने में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विशेषकर छोटे बच्चों की देखभाल, पति-पत्नी की अलग-अलग तैनाती, पारिवारिक परिस्थितियों तथा आवागमन से जुड़ी समस्याएं महिला शिक्षिकाओं के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई हैं।

उन्होंने राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष से मांग की कि महिला शिक्षिकाओं की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए स्थानांतरण एवं समायोजन की प्रक्रिया को महिला हितैषी एवं सरल बनाया जाए तथा पात्र महिला शिक्षिकाओं को चाइल्ड केयर लीव का लाभ सहज एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए।


विंध्याचल मंडल उपाध्यक्ष  आशा भारती ने समाजहित में बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के लिए शासन द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं में आ रही समस्याओं एवं उनके निदान पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि महिला शिक्षक केवल विद्यालय में शिक्षण कार्य तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अपने घर-परिवार की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए समाज के सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। जनपद सोनभद्र की महिला शिक्षिकाएं इस दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं।

उन्होंने कहा कि सोनभद्र में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष का आगमन महिलाओं के विकास एवं उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में एक सार्थक पहल है।

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने महिला शिक्षिकाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक स्तर पर सकारात्मक पहल किए जाने का आश्वासन दिया।

महिला शिक्षक संघ सोनभद्र ने इस मुलाकात को महिला शिक्षिकाओं के अधिकारों, सम्मान एवं हितों की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी एवं सदस्य गीता विश्वकर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया।इस दौरान महिला भाजपा जिलाध्यक्ष  पुष्पा सिंह, इशिका चौबे, महिला शिक्षक संघ की परवीन बेगम, साधना, नसरीन समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही ।

महिला शिक्षक संघ, सोनभद्र

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume