Top News

*बभनी पुलिस ने मारपीट कर अमानवीय कृत्य करने एवं घटना का वीडियो बनाने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार-*

 सोन की आवाज न्यूज़ रिपोर्टर राम पुकार प्रसाद 


सोनभद्र एसपी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना बभनी अरविन्द सरोज के कुशल नेतृत्व में थाना बभनी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना बभनी पुलिस द्वारा मारपीट कर अमानवीय कृत्य करने एवं घटना का वीडियो बनाने वाले 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है। घटना का संक्षिप्त विवरण आज दिनांक 07.08.2026 को वादी सरजू पुत्र हनुमान प्रसाद निवासी इकदीरी थाना बभनी जनपद सोनभद्र द्वारा थाना बभनी पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 06.08.2026 को समय करीब 11.00 बजे उसका भाई बभनी बाजार से घर वापस आ रहा था। तभी ग्राम करकच्छी निवासी 1- राजेन्द्र पुत्र छबिलाल 2- अजय पुत्र राजेन्द्र एवं अन्य 06-07 व्यक्तियों द्वारा छेड़खानी की बात को लेकर उसके भाई को घर में ले जाकर जान से मारने की नीयत से लाठी-डण्डों से मारपीट की गयी तथा अमानवीय कृत्य करते हुए घटना का वीडियो बनाया गया।

उक्त सूचना के आधार पर थाना बभनी पर मु0अ0सं0-178/2026 धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3), 191(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1- अजय पुत्र राजेन्द्र 2- राजेन्द्र पुत्र छबिलाल निवासीगण ग्राम करकच्छी थाना बभनी जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी है।

अभियुक्तों का नाम अजय पुत्र राजेन्द्र निवासी- ग्राम करकच्छी, थाना बभनी, जनपद राजेन्द्र पुत्र छबिलाल

निवासी- ग्राम करकच्छी, थाना बभनी गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक 

अरविन्द सरोज, थाना बभनी मय हमराह।

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume