Top News

*शक्तिनगर पुलिस ने दो वारण्टी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार*

सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद 


 सोनभद्र थाना शक्तिनगर पुलिस ने एसपी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना शक्तिनगर पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए आज दिनांक 22.07.2026 को 02 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।  अभियुक्तों का नाम सोनू पुत्र गोविन्दा, निवासी बस स्टैण्ड शक्तिनगर, थाना शक्तिनगर, धर्मेन्द्र विश्वकर्मा पुत्र नन्दलाल, निवासी जमशीला बस स्टैण्ड, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम  सत्येन्द्र कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक थाना शक्तिनगर,उ0नि0 सदाशिव राय, उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव, थाना शक्तिनगर

Post a Comment

Previous Post Next Post
 Son Ki Awaz News
 Son Ki Awaz News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume