सोन की आवाज न्यूज़ मंडल ब्यूरो चीफ जगरनाथ प्रसाद बिंद
"*नारी शक्ति का करें सम्मान, तभी बनेगा देश महान"*
*मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत पुलिस की पाठशाला का आयोजन*
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में जनपद में संचालित मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत व्यापक जनजागरूकता अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में *आज दिनांक 17.07.2026* को शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज, ओबरा में *"पुलिस की पाठशाला"* कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय*, प्रभारी निरीक्षक ओबरा प्रभारी मिशन शक्ति केंद्र* तथा प्रभारी साइबर हेल्प थाना ओबराद्वारा छात्र-छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान , महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण, गुड टच-बैड टच, साइबर अपराधों से बचाव , ऑनलाइन ठगी,फर्जी कॉल, लिंक एवं OTP फ्रॉड सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, आपातकालीन हेल्पलाइन सेवाओं , पानी में डूबने की घटनाओं से बचाव, राहगीर योजना (Good Samaritan Scheme) तथा अन्य जनहितकारी विषयों के संबंध में विस्तारपूर्वक जागरूक किया गया।
अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, महिला उत्पीड़न अथवा साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन अथवा पुलिस से संपर्क करें। साथ ही उन्हें कानून के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं द्वारा पुलिस कार्यप्रणाली, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं अन्य विषयों से संबंधित पूछे गए प्रश्नों का अधिकारियों द्वारा सरल एवं संतोषजनक उत्तर दिया गया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पुलिस द्वारा दी गई जानकारी को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
सोनभद्र पुलिस द्वारा जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों एवं ग्राम सभाओं में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे महिलाओं, बालिकाओं एवं युवाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया जा सके।
*📢 महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर*
📞 *112* – आपातकालीन सेवा
📞 *1090 / 1091* – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन
📞 *181* महिला हेल्पलाइन
📞 *1930* – साइबर अपराध हेल्पलाइन
📞 *1076* – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
*सोनभद्र पुलिस का संदेश:*
*"सजग नागरिक ही सुरक्षित समाज की पहचान हैं। महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं जनजागरूकता हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें।"*



Post a Comment